शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: राइस मिल में वेल्डिंग के दौरान आग, मजदूर 90% झुलसा

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2026, 02:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

जिंदा जला
जिंदा जला

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया. जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सावित्री राइस मिल में वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक भड़की आग की चपेट में आने से दो श्रमिक बुरी तरह झुलस गए. इस हादसे में एक मजदूर की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर के उच्च संस्थान में रेफर किया गया है.


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मोहम्मद तासिम बीते कई वर्षों से अपने ठेकेदार मोहम्मद शाहीद के साथ इस मिल में कार्यरत था. 

विज्ञापन


रविवार दोपहर जब मिल की मशीन में साइक्लोन जाम की समस्या आई, तो उसे ठीक करने के लिए वेल्डिंग का काम शुरू किया गया. 


इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी नीचे रखे सूखे भूसे के ढेर पर जा गिरी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.


इस आकस्मिक आगजनी में तासिम और शाहीद दोनों ही झुलस गए. हालांकि, मोहम्मद तासिम आग की सीधी चपेट में आने के कारण लगभग 90 फीसदी तक जल गया है, जबकि शाहीद को आंशिक चोटें आई हैं. 


घटना के तुरंत बाद मिल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. 


तासिम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल रायपुर भेजने की सलाह दी, वहीं शाहीद को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. 


जूटमिल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और मिल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

10 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

10 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP