सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: आर्थिक तंगी और शादी में देरी से परेशान मंगेतर जोड़े ने दी जान

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 03:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जानकारी के अनुसार, भूंडी बहरी का रहने वाला रामकुमार अगरिया और पानीखेत की परमेश्वरी अगरिया पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे. 


परिजनों की सहमति से पांच महीने पहले दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन शादी में हो रहे विलंब और आर्थिक परेशानियों ने उन्हें मौत के रास्ते पर ढकेल दिया.

विज्ञापन


बुधवार की सुबह जब ग्रामीण महुआ बीनने के लिए जंगल की ओर गए, तब उन्होंने पेड़ से लटके हुए दोनों के शव देखे, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 


पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि रामकुमार ने कुछ समय पहले ही फाइनेंस पर एक मोटरसाइकिल ली थी, जिसकी किस्तें चुकाने में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. 


वह लड़की के घर पर रहकर ही पास की एक कंपनी में काम करता था, लेकिन लगातार बढ़ते आर्थिक दबाव और शादी की बात को लेकर परिवारों के बीच चल रही खींचतान ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था. छाल पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

8 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

12 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

13 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

13 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP