रायगढ़: बुजुर्ग महिला से दो लाख की ठगी
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग महिला को पंजाब नेशनल बैंक मेट लाइफ बीमा पॉलिसी के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया. पीड़िता ने सिलाई-बुनाई करके यह राशि जमा की थी.
पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जून 2020 में वह पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करने गई थी. वहां पीएनबी मेट लाइफ के मैनेजर निकेश कुमार पांडेय ने अधिक ब्याज का लालच देकर बीमा पॉलिसी में निवेश करने की सलाह दी.
महिला ने उनकी बात मानकर दो लाख रुपये का चेक दिया, जो निकेश ने अपने खाते में जमा कर लिया.
12 जून 2025 को बैंक में जांच करने पर पता चला कि पॉलिसी नंबर फर्जी है और कोई बीमा पॉलिसी जारी नहीं की गई. पैसे मांगने पर निकेश ने फोन बंद कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.