रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: डंपर ने पैदल यात्री को कुचला, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

C

CG Khabar

30 जून 2026, 02:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

चक्काजाम-रायगढ़
चक्काजाम-रायगढ़

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुसौर थाना क्षेत्र के बड़े भंडार रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई. सोमवार दोपहर को हुई इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और फरार चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. 


प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम टपरदा का रहने वाला शंकरध्वज निषाद किसी काम से पैदल सड़क किनारे जा रहा था. 


इसी दौरान चंद्रपुर की ओर से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरध्वज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन सहित मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहा.


स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. 


पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे उग्र ग्रामीणों को शांत कराने और जाम खोलने की काफी समझाइश दी, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

9 मिनट पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

28 मिनट पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

4 घंटे पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP