गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

30 अप्रै. 2026, 02:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

बलात्कारी गिरफ्तार
बलात्कारी गिरफ्तार

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही सीनियर छात्र द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. जूटमिल थाना क्षेत्र की इस घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आर्यन सोनी के रूप में हुई है, जिसका पीड़िता के घर पहले से आना-जाना था. आरोप है कि अक्टूबर 2025 में जब 16 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी, तब आर्यन ने मौके का फायदा उठाकर उसे अपनी बातों में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. 

विज्ञापन


इसके बाद नवंबर माह में भी आरोपी ने दोबारा पीड़िता के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. घटना के बाद आरोपी और उसके साथी पीड़िता को फोन पर अपशब्द कहते हुए उसे समाज में बदनाम करने की धमकी देने लगे.


लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने आखिरकार अपनी माँ को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया.


रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है. उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में बिना डरे पुलिस से संपर्क करें. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

14 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

14 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

19 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP