बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

राहुल गांधी ने जर्मनी में भारत के मैन्युफैक्चरिंग पर उठाए सवाल

C

CG Khabar

17 दिस. 2025, 03:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

राहुल गांधीू
राहुल गांधीू

नई दिल्ली । डेस्क: म्यूनिख (जर्मनी) में BMW वर्ल्ड म्यूजियम और प्लांट का दौरा करने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र लगातार गिर रहा है, जबकि किसी भी देश की सफलता के लिए उत्पादन सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है. 


उन्होंने कहा कि भारत के पास अपार प्रतिभा है, लेकिन केंद्र सरकार इसका सही उपयोग नहीं कर पा रही है. राहुल गांधी के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए मैन्युफैक्चरिंग का होना अनिवार्य है, लेकिन भारत में यह सेक्टर पिछड़ रहा है.

विज्ञापन



राहुल गांधी के इन आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा पलटवार करते हुए इसे भारत की विकास गाथा के खिलाफ 'फेक न्यूज' करार दिया है. 


भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में 495 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है और निर्यात में 760 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 


भाजपा के अनुसार, साल 2014-15 में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 1.9 लाख करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 11.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही मोबाइल फोन उत्पादन और निर्यात में भी रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि दर्ज की गई है. 


राहुल गांधी फिलहाल जर्मनी के पांच दिवसीय दौरे पर हैं, जहाँ वे बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे और पार्टी की विचारधारा को लेकर चर्चा करेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP