बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

मोदी ने की कांग्रेस की नकल-राहुल गांधी

स

सीजी ख़बर

11 अप्रै. 2025, 08:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम
एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम

नई दिल्ली | डेस्क: मोदी सरकार के एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को लेकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नकल का आरोप लगाया है.


गौरतलब है कि मोदी सरकार की इस योजना में नियोक्ताओं और कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किए गए तीन उल्लेखनीय कार्यक्रम शामिल हैं. ये कार्यक्रम विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों को लक्षित करते हैं और औपचारिक, उच्च-गुणवत्ता वाली नौकरियों की स्थापना का समर्थन करते हैं. दावा है कि नई नियुक्तियों के लिए सब्सिडी की सिफारिश करने के साथ-साथ नौकरी बनाए रखने और कौशल बढ़ाने के लिए पुरस्कार देकर, इस योजना का उद्देश्य एक समावेशी और मजबूत श्रम बाजार बनाना है. इस योजना के तहत 2024-2029 के लिए 2 लाख करोड़ रुपये (23.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के का बजट अनुमानित है.

विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "2024 के लोकसभा चुनाव में हमने देश के युवाओं से ‘पहली नौकरी पक्की’ देने का वादा करते हुए ‘1 लाख रुपए वार्षिक अप्रेंटिसशिप’ की गारंटी दी थी. युवाओं के बेहतर भविष्य और बेरोजगारी से राहत दिलाने के लिए यह एक क्रांतिकारी योजना थी."


राहुल गांधी ने लिखा, "शायद मोदी सरकार को भी इसका अंदाज़ा था, इसलिए उसने हमारे घोषणा पत्र से नकल करते हुए 'एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव' स्कीम की घोषणा की."


उन्होंने लिखा, "दुर्भाग्य देखिए, इस स्कीम से एक भी युवा को लाभ नहीं मिला, क्योंकि 10,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने के बावजूद बिना उपयोग के वापस कर दी गई."


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, "इससे एक बार फिर साफ़ होता है कि मोदी सरकार के लिए युवाओं का भविष्य कोई मायने नहीं रखता. जब देश में बेरोज़गारी चरम पर है और युवा हताश हैं, तब भी सरकार की यह लापरवाही सिर्फ़ चौंकाने वाली ही नहीं, शर्मनाक भी है."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

एक घंटा पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

एक घंटा पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

11 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

12 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

12 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP