गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया क्यों छोड़ी कांग्रेस पार्टी ?

C

CG Khabar

17 फ़र. 2026, 08:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 26

हिमंत बिस्वा सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि साल 2014 में कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया था, लेकिन राहुल गांधी के हस्तक्षेप के कारण उनकी ताजपोशी रुक गई. 


गुवाहाटी में कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने बताया कि उस समय कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर शपथ ग्रहण की तारीख तय करने तक को कह दिया था. 

विज्ञापन


सरमा के अनुसार, उन्होंने अंबुबाची मेला खत्म होने के बाद शपथ लेने की बात कही थी, लेकिन अमेरिका में मौजूद राहुल गांधी के एक फोन कॉल ने पूरे फैसले को पलट दिया.


मुख्यमंत्री ने घटनाक्रम को याद करते हुए बताया कि उस समय 78 में से 58 विधायकों का समर्थन उनके साथ था और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्यवेक्षक के तौर पर दिल्ली को सौंपी अपनी रिपोर्ट में भी इस बहुमत की पुष्टि की थी. 


उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी, लेकिन आज वह इसे ईश्वर का आशीर्वाद मानते हैं. 


सरमा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर वह कांग्रेस के मुख्यमंत्री बनते तो शायद 'सनातनी' मूल्यों और असम के हितों के लिए उस निडरता से काम नहीं कर पाते जैसा आज भाजपा में कर रहे हैं. 


उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गंगा में धकेल दिया गया था, लेकिन ईश्वर की कृपा से उन्हें सही रास्ता मिल गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

57 मिनट पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

7 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

8 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

8 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

9 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP