गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

C

CG Khabar

24 सित. 2026, 05:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 31

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने इन्हें कथित तौर पर "देशद्रोही" करार देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग की. 


उन्होंने आरोप लगाया कि देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव धांधली के जरिए जीते जा रहे हैं और यह भारत के संविधान व कानूनी ढांचे पर एक सीधा हमला है.

विज्ञापन


इंदिरा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि देश भर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लाखों नामों को हटाने और जोड़ने के चुनाव आयोग के फैसलों पर खुद चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी. 


उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रणाली के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और उनके पास इसे साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सलाह दी कि वे "अप्रूवर" (सरकारी गवाह) बन जाएं, क्योंकि ऐसा करना ही राष्ट्रवाद का सच्चा काम होगा.


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पूरी साजिश के शीर्ष पर बैठे दोनों नेताओं की जांच की जाएगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. 


भारतीय राजनीति में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इनकम्बेंसी) का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर बड़े नेता और सरकार को जनता के असंतोष का सामना करना पड़ता है, लेकिन भाजपा के मामले में यह असर गायब दिखता है. 


ऐसा माहौल केवल तानाशाही शासन वाले देशों में ही संभव है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वोट की रक्षा करने वाला चुनाव आयोग ही कमजोर हो जाएगा, तो संविधान, कानून और देश के सभी संस्थान निष्प्रभावी हो जाएंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

3 घंटे पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

10 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

10 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

11 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

12 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP