रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

IGKV में लगातार तीसरी बार पर्चा आउट, 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' की परीक्षा रद्द

C

CG Khabar

28 अग. 2026, 01:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

IGKV पेपर लीक कांड
IGKV पेपर लीक कांड

रायपुर । संवाददाता: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में प्रश्न पत्र लीक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. विश्वविद्यालय ने हाल ही में आयोजित बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष की 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा को रद्द कर दिया है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. 


पिछले 20 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय में प्रश्न पत्र लीक होने की यह लगातार तीसरी घटना है, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन


19 अगस्त को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक 28 कृषि महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा का मूल प्रश्न पत्र सुबह 4 से 5 बजे के बीच ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. शिकायतों के बाद गठित पांच सदस्यीय जांच समिति ने जब दुर्ग स्थित भारती एग्रीकल्चर कॉलेज से आए लिफाफों की जांच की, तो उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ. 


नकल गिरोह ने सुई, पोकर टूल और एंडोस्कोपी कैमरे की मदद से लिफाफे में एक छोटा सा छेद करके भीतर मौजूद प्रश्न पत्र को रिकॉर्ड किया था. इस मामले में विश्वविद्यालय ने भारती कॉलेज को 10 दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 


वहीं रायपुर के तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसके तहत पुलिस ने एक सहायक प्रोफेसर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले प्लांट पैथोलॉजी और एंटोमोलॉजी के पेपर भी लीक हो चुके हैं, जिनकी परीक्षाएं अब सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब सुरक्षा कड़े करते हुए परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही केंद्र पर प्रश्न पत्र पहुंचाने का निर्णय लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

4 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

5 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP