गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

पदोन्नति के लिए क्वालिफाइंग सर्विस कार्यग्रहण के कैलेंडर वर्ष से गिनी जाएगी, वास्तविक तिथि से नहीं: HC

C

CG Khabar

04 सित. 2026, 03:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) के लिए आवश्यक क्वालिफाइंग सर्विस की गणना उस कैलेंडर वर्ष से की जाएगी जिसमें कर्मचारी ने फीडर कैडर में कार्यग्रहण किया है, न कि उसकी वास्तविक कार्यग्रहण तिथि (डेट ऑफ जॉइनिंग) से. अदालत ने कहा कि जब वैधानिक नियमों में संदर्भ के रूप में कैलेंडर वर्ष का स्पष्ट प्रावधान है, तब वास्तविक जॉइनिंग तिथि के आधार पर किसी कर्मचारी की पदोन्नति की पात्रता को आगे नहीं टलाया जा सकता.


मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने सब इंस्पेक्टर (रेडियो) के पद पर तैनात चार कर्मचारियों द्वारा दायर इंट्रा-कोर्ट अपील पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. 

विज्ञापन


अपीलाथियों की नियुक्ति अक्टूबर 2017 में हुई थी और उन्होंने नवंबर 2017 में कार्यग्रहण किया था. छत्तीसगढ़ पुलिस एग्जीक्यूटिव (नॉन-राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021 के अनुसार इंस्पेक्टर (रेडियो) पद पर पदोन्नति के लिए फीडर कैडर में 8 वर्ष की सेवा अनिवार्य है.


अपीलकर्ताओं का तर्क था कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम, 2003 के नियम 6(2) का स्पष्टीकरण यह प्रावधान करता है कि क्वालिफाइंग सर्विस की गणना जॉइनिंग के कैलेंडर वर्ष से होगी. ऐसे में वर्ष 2017 में सेवा में शामिल होने के कारण उनकी 8 वर्ष की अर्हकारी सेवा वर्ष 2024 में पूरी हो जाती है और वे 1 जनवरी 2025 की स्थिति में पदोन्नति के लिए पात्र बन चुके हैं. 


वहीं राज्य सरकार ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि नवंबर 2017 में जॉइनिंग के कारण संबंधित तिथि तक उनकी सेवा केवल लगभग 7 वर्ष 1 माह ही हुई है.


हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सिंगल जज के उस फैसले को खारिज कर दिया जिसमें वास्तविक जॉइनिंग तिथि के आधार पर पात्रता अक्टूबर 2025 में पूरा होना माना गया था. 


अदालत ने टिप्पणी की कि नियम बनाने वाले प्राधिकरण ने सोच-समझकर कैलेंडर वर्ष को गणना का शुरुआती बिंदु तय किया है और वास्तविक तारीख को बाहर रखा है. अदालत ने 2017 को पहला वर्ष और 2024 को आठवां वर्ष मानते हुए अपीलकर्ताओं को 1 जनवरी 2025 की स्थिति में पात्र ठहराया और राज्य सरकार को उन्हें पदोन्नति देने पर विचार करने का निर्देश दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

32 मिनट पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

54 मिनट पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

5 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP