गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

पंजाब में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 6 की मौत और 21 घायल

C

CG Khabar

15 अप्रै. 2026, 06:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

पंजाब बस एक्सीडेंट
पंजाब बस एक्सीडेंट

नई दिल्ली । डेस्क: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बैसाखी के अवसर पर आनंदपुर साहिब से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना क्षेत्र के मोरिंडा-चुन्नी मार्ग पर स्थित हिम्मतपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. 


इस भीषण हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बस में सवार सभी श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के गांव मैन माजरी के निवासी थे. चश्मदीद घायल महिला ने बताया कि जब बस गांव मैन माजरी के पास पहुँचने ही वाली थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. 


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँचीं और बचाव कार्य शुरू किया.


फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण बस में आई कोई तकनीकी खराबी प्रतीत हो रही है. 


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. घटनास्थल से आई तस्वीरों में बस के परखच्चे उड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जो हादसे की भयावहता को दर्शाते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP