रेप केस दबाने के लिये पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप
नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर लगे गंभीर आरोपों पर संज्ञान लिया है. पूर्व जज जस्टिस रंजीत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सीएम की पत्नी पर एक बलात्कार के मामले को दबाने और रफा-दफा करने के एवज में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है.
इस मामले में प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली आयोग की पीठ ने सख्त कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. आयोग ने राज्य सरकार से दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है.
इसके साथ ही आयोग ने इस संवेदनशील विषय की जानकारी गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग को भी भेज दी है. NHRC का कहना है कि पंजाब पुलिस और प्रशासन से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी.