शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों का राजनांदगांव में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन

C

CG Khabar

11 अग. 2026, 02:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

प्रदर्शन राजनांदगांव
प्रदर्शन राजनांदगांव

राजनांदगांव । संवाददाता: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दस राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए देशव्यापी आंदोलन का असर राजनांदगांव में व्यापक रूप से देखने को मिला. जिले के श्रमिक, किसान और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा.


प्रदर्शन के दौरान किसान संगठनों ने कृषि उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने की पुरजोर मांग उठाई. वक्ताओं ने कहा कि फसलों की उचित कीमत न मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और रसोइयों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने तथा मानदेय के स्थान पर न्यूनतम वेतन लागू करने की बात प्रमुखता से रखी गई.

विज्ञापन


इससे पूर्व, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, सीटू, एक्टू और जिला किसान संघ के बैनर तले बैंक, बीमा और डाक विभाग के कर्मचारी सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के सामने एकत्रित हुए. 


दोपहर 12 बजे आयोजित आम सभा में मजदूर नेताओं ने चार नए श्रम कोड लागू करने पर कड़ा एतराज जताया. उन्होंने कहा कि पुराने श्रमिक हितैषी कानूनों को खत्म कर केंद्र सरकार मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण और शिक्षा के व्यवसायीकरण को भी देश के संसाधनों के लिए हानिकारक बताया गया.


सभा में वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुएं लगातार महंगी हो रही हैं, लेकिन श्रमिकों की आय स्थिर है, जिससे आम परिवारों का गुजर-बसर करना कठिन हो गया है. 


तुलसी देवदास और पुनाराम साहू के संचालन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े, सीटू प्रभारी गजेंद्र झा, एक्टू सचिव बृजेन्द्र तिवारी, सुशांत कुमार, अधिवक्ता वीरेंद्र उके, एजी कुरैशी, अरुणा वैष्णव, पुष्पा ताम्रकार, रत्ना साहू, शैलेंद्री कोसरे, ईश्वरी साहू और ममता देशलहरे सहित अनेक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

4 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP