शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

अमेरिकी कांग्रेस में भारत-चीन समेत रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

C

CG Khabar

15 सित. 2026, 06:12 AM 3 मिनट में पढ़ें 13

Oil
Oil

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में 'लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट' को लेकर सरगर्मी बेहद तेज हो गई है. आगामी 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों के मद्देनजर शुरुआती अवकाश पर जाने से पहले सदन के पास इस विधेयक को पारित करने के लिए केवल चार कार्यदिवस शेष बचे हैं. 


रूस और ईरान पर शिकंजा कसने के इरादे से पारित इस विधेयक में अब कई नए संशोधन पेश किए गए हैं, जिनसे वैश्विक व्यापार और कूटनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन


हाल ही में हाउस रूल्स कमेटी द्वारा सार्वजनिक किए गए संशोधनों में सबसे प्रमुख प्रस्ताव डेमोक्रेटिक सांसद स्टेनी हॉयर का है. हॉयर के संशोधन में रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले 10 प्रमुख देशों को सीधे तौर पर नामांकित करने की मांग की गई है. 


इस सूची में भारत, चीन, तुर्की, अजरबैजान, हंगरी, स्लोवाक गणराज्य, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, कजाकिस्तान और किर्गिज गणराज्य शामिल हैं. यदि यह संशोधन स्वीकार होता है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति के पास इन देशों पर 100 प्रतिशत तक का दंडात्मक टैरिफ लगाने का स्पष्ट अधिकार होगा. 


अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि रूसी कच्चे तेल का व्यापार यूक्रेन युद्ध को वित्तीय मदद पहुंचा रहा है, और इसे रोकने के लिए रूस के "शैडो फ्लीट" (गुप्त जहाजी बेड़े) और प्रमुख तेल खरीदारों पर लगाम लगाना जरूरी है.


दूसरी ओर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को और अधिक टैरिफ शक्तियां देने के खिलाफ भी मजबूत आवाजें उठ रही हैं. डेमोक्रेटिक सांसद ग्रेगरी मीक्स ने विधेयक की धारा 113 को पूरी तरह से समाप्त करने का संशोधन पेश किया है. 


यह वही धारा है जो राष्ट्रपति को रूस के व्यापारिक साझेदारों पर व्यापक द्वितीयक (सेकेंडरी) टैरिफ लगाने की अनुमति देती है. तीन अन्य सांसदों के समर्थन वाले इस प्रस्ताव का उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति के पास असीमित टैरिफ शक्तियां केंद्रित होने से रोकना है.


इसके अलावा, सांसद मीक्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में एक और ढील देने वाला संशोधन भी रखा है. इसके तहत यदि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक हो, तो राष्ट्रपति किसी विदेशी व्यक्ति या संस्था पर लगे प्रतिबंधों को 90 दिनों के लिए स्थगित कर सकते हैं, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकेगा. साथ ही, यूक्रेन को सैन्य सहायता और उपकरण खरीदने में मदद करने के लिए 15 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष ऋण अधिकृत करने का प्रस्ताव भी पटल पर रखा गया है.


गत 7 अगस्त को अमेरिकी सीनेट में 86-11 के भारी बहुमत से पारित हुआ यह मूल विधेयक फिलहाल किसी देश का नाम सीधे तौर पर नहीं लेता, बल्कि केवल रूस से तेल आयात करने वाले शीर्ष पांच देशों का जिक्र करता है. अब देखना यह होगा कि प्रतिनिधि सभा इन परस्पर विरोधी संशोधनों पर क्या रुख अपनाती है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से पहले विधेयक का अंतिम रूप क्या रहता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
एलन मस्क
देश-विदेश

अमेरिकी चुनाव परिणाम के बाद एलॉन मस्क ने हटाए रिपब्लिकन समर्थन वाले एक्स पोस्ट

4 घंटे पहले

हत्या का आोरपी इंदुशेखर
देश-विदेश

बेंगलुरु: टैक्सी ड्राइवर ने परिवार का सफाया कर अलग-अलग जगह फेंके 7 शव

5 घंटे पहले

पुलिस एनकाउंटर- पटना
देश-विदेश

पटना एनकाउंटर: दानापुर हत्या कांड के 3 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 42 राउंड चलीं गोलियां

5 घंटे पहले

एस.वाई. कुरैशी- पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
देश-विदेश

चुनाव आयोग में बहुमत का नियम, अकेले CEC नहीं ले सकते फैसला: पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी

6 घंटे पहले

सीमा खन्ना- IT महानिदेशक, चुनाव आयोग
देश-विदेश

IT महानिदेशक सीमा खन्ना अब सीनियर DEC पवन कुमार शर्मा की निगरानी में करेंगी काम

7 घंटे पहले

नेतन्याहू-ट्रंप
देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल के बीच अब सैन्य मदद नहीं, रक्षा तकनीक की होगी नई डील

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP