बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

परीक्षा परिणाम खराब आने पर प्राचार्यों से मांगा जवाब

H

Hupendra Sharma

09 जून 2025, 10:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

प्राचार्यों से मांगा जवाब
प्राचार्यों से मांगा जवाब

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के 104 प्राचार्यों को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है. प्राचार्यों को कक्षा 10वीं और 12वीं में अपने स्कूल का परीक्षा परिणाम खराब होने का कारण बताना होगा.


तर्कसंगत जवाब नहीं देने पर प्राचार्य के साथ वहां के व्याख्याताओं का दो-दो वेतन वृद्धि रोकने का अल्टीमेटम दे दिया गया है. शिक्षा विभाग के इस फरमान के बाद से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. 

विज्ञापन


दरअसल बीते शिक्षा सत्र में हाई और हायर सेंकेंडरी स्कूलों का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए मिशन उत्कर्ष 80 और 85 चलाया गया था.


इस योजना के मुताबिक 10वीं कक्षा का परिणाम 85 प्रतिशत और 12वीं का परिणाम 85 फीसदी का लक्ष्य लेकर बच्चों को तैयारी कराने कहा गया था. यह लक्ष्य उन स्कूलों को दिया गया था, जहां सभी प्रकार की सुविधाएं और संसाधन मौजूद हैं. इसके लिए कई तरह के प्रयोग भी किए गए.


साप्ताहिक, मंथली, तिमाही, छमाही परीक्षा का आयोजन किया गया. यहां तक कि प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित कर बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराई गई.  इस प्रकार की तमाम तैयारियों के बावजूद इन104 स्कूलों ने अपना लक्ष्य पूरा नहीं किया.


इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कम आया. इनमें से कक्षा 10वीं के 65 और कक्षा 12वीं के 39 स्कूल शामिल हैं. अब नया शिक्षा सत्र शुरू होना है तो शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों के प्राचार्यों से जवाब मांगा है. तीन दिन के भीतर प्राचार्यों को जवाब देना है. 


इन स्कूलों के प्राचार्यों को बताना होगा कि सर्वसुविधायुक्त स्कूल होने के बाद भी स्कूल का परीक्षा परिणाम किन कारणों से खराब हुआ, कहां पर कमी रह गई. इन स्कूलों में पांच हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल तो रायगढ़ शहर के ही हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

7 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

8 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

8 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

8 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP