शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने किया 'आत्मसमर्पण'- राहुल गांधी

C

CG Khabar

20 फ़र. 2026, 01:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अंतरिम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि यह समझौता भारत के हितों के साथ एक "अधूरी हार" और "आत्मसमर्पण" है. 


उन्होंने जिउ-जित्सु (Jiu-Jitsu) खेल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह इस खेल में प्रतिद्वंद्वी को 'ग्रिप' और 'चोक' के जरिए नियंत्रित किया जाता है, ठीक वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी को भी अदृश्य राजनीतिक दबावों के जरिए नियंत्रित किया जा रहा है. राहुल गांधी ने दावा किया कि इस सौदे के कारण भारत एक "डेटा कॉलोनी" बनने की राह पर है, जहाँ देश का महत्वपूर्ण डेटा अमेरिकी कंपनियों को सौंपा जा रहा है.

विज्ञापन


विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका में व्यवसायी गौतम अडानी के खिलाफ चल रहे मामले और एपस्टीन कांड की फाइलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री पर दबाव बनाया जा रहा है. राहुल गांधी ने दावा किया कि इन फाइलों में कुछ केंद्रीय मंत्रियों और स्वयं प्रधानमंत्री का नाम शामिल है, जिसके कारण भारत की ऊर्जा सुरक्षा और किसानों के हितों की बलि दी गई है. 


उन्होंने कहा कि एक तरफ सीमा पर चीन का दबाव है और दूसरी तरफ अमेरिका की पकड़, जिसके बीच प्रधानमंत्री अपनी "नकली छवि" को बचाने के चक्कर में फंसे हुए हैं. 


दूसरी ओर, सरकार ने इन आरोपों को "निराधार और राजनीति से प्रेरित" बताते हुए खारिज कर दिया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन दावों को "स्मियर कैंपेन" करार दिया और कहा कि एपस्टीन से उनकी मुलाकातें केवल पेशेवर और आधिकारिक थीं, जिनका किसी अपराध से कोई लेना-देना नहीं है. 


कांग्रेस का आरोप है कि इस व्यापार समझौते से देश की संप्रभुता और आर्थिक आत्मनिर्भरता को गंभीर खतरा पैदा होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

7 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

13 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

एक दिन पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP