मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

राष्ट्रपति ट्रंप बोले- क्यूबा में ‘फ्रेंडली टेकओवर’ की संभावना

C

CG Khabar

10 मार्च 2026, 02:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

फ्लोरिडा डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा की वर्तमान स्थिति पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह द्वीप देश इस समय गहरे मानवीय संकट और कंगाली से जूझ रहा है. फ्लोरिडा के डोराल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने सोमवार को बताया कि क्यूबा आर्थिक और ऊर्जा के मोर्चे पर पूरी तरह पस्त हो चुका है और अब अंतिम सांसें पर चल रहा है.


राष्ट्रपति ट्रंप ने खुलासा किया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सक्रिय रूप से इस मुद्दे को देख रहे हैं. 

विज्ञापन


उन्होंने इस स्थिति को "फ्रेंडली टेकओवर" की संभावना से जोड़ते हुए कहा, "मार्को इस मामले को संभाल रहे हैं. यह एक फ्रेंडली टेकओवर हो सकता है और नहीं भी. लेकिन इससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि क्यूबा के पास न तो ऊर्जा बची है और न ही पैसा."


हालांकि, क्यूबा की सरकार ने अमेरिका के साथ किसी भी उच्च स्तरीय आधिकारिक बातचीत से इनकार किया है. 


लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि हवाना ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन नहीं किया है जिनमें दावा किया गया है कि अमेरिकी अधिकारी पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के पोते, राउल गुइलेर्मो रोड्रिगेज कास्त्रो के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे हैं. 


दूसरी ओर, मियामी में रहने वाले क्यूबाई निर्वासित समुदाय के बीच इस हलचल ने नई उम्मीदें जगा दी हैं, जो लंबे समय से फिदेल कास्त्रो द्वारा स्थापित शासन के पतन का सपना देख रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

3 घंटे पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

3 घंटे पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

4 घंटे पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

4 घंटे पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP