सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ को अडानी को बेचने की तैयारी- भूपेश

H

Hupendra Sharma

19 जुल. 2025, 11:52 AM 3 मिनट में पढ़ें 18

चक्काजाम 22 को
चक्काजाम 22 को

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है. कांग्रेस 22 जुलाई को प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी. शनिवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.


गौरतलब है कि प्रदेश में ईडी की लगातार कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने आज राजीव भवन में एक बड़ी बैठक की.

विज्ञापन


बैठक के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता में कहा कि तमनार के जंगलों की कटाई के खिलाफ कल विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी थी. ध्यान भटकाने के लिए उसी दिन मेरे घर ईडी ने छापा मारा. इसके बाद मेरे बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया. इसके लिए न कभी समन आया, न पूछताछ हुई. सीधे पकड़ लिया गया. यह ईडी की अवैधानिक कार्रवाई है. 


भूपेश बघेल ने कहा कि एक तरफ जंगल काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है. उन्होंने कह कि हसदेव जंगल हो या बैलाडीला की खदान, केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को अडानी को सौंपना चाहती है. ये गिरफ्तारी भी उसी साजिश का हिस्सा है. लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे, बल्कि इसके खिलाफ डटकर लड़ेंगे.


पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर चुन-चुन कर कार्रवाई कर रहे हैं. उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है. पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव को फंसाया गया. अब मेरे बेटे को गिरफ्तार किया गया है.


एक चप्पल-एक टीवी की कीमत पूरी जनता ने देख लिया- बैज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी की सरकार जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है. बस्तर से लेकर सरगुजा तक जल, जंगल, जमीन लूट रही है. छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है.


पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के नेताओं को डराना आम बात हो गई है. कोरबा में डिप्टी सीएम का काफिला रोक दे रहे हैं. नेताओं को कलेक्टर ऑफिस के पीछे से भागना पड़ रहा है.


उन्होंने कहा कि एक जग, एक चप्पल और एक टीवी की कीमत क्या है, ये पूरी जनता ने देख लिया. पूर्व सीएम को महादेव सट्टा एप के नाम से बदनाम किया. क्या महादेव एप बंद हुआ क्या अब तक सौरभ और रवि को सरकार ने गिरफ्तार किया. अब तो नया एप भी शुरू हो चुका है. 


उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी. हम चुप बैठने वाले नहीं हैं. जो राजनीति में नहीं है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ऐसी राजनीति नहीं चलेगी.


पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ऐलान करते हुए कहा कि 22 जुलाई को संभाग स्तर और प्रदेश स्तर पर कांग्रेस ने सभी प्रमुख सड़कों को बंद करने का फैसला लिया है.


योग के नाम पर बजट से ज्यादा खर्च- महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि हम सभी एक साथ हैं. आज हम भूपेश बघेल के दुःख में साथ खड़े हैं. उसके परिवार के साथ हैं.


उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योगपतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को बेचने नहीं देंगे. पूरी सरकार लिप्त है, चाहे रेत का अवैध उत्खनन हो या फिर कुछ और. छत्तीसगढ़ को बिकने नहीं देंगे.


महंत ने कहा कि योग के नाम सरकार ने बजट से ज्यादा खर्च किया है. तेंदूपत्ता संग्राहकों को लेकर भी कुप्रबंधन हुआ है. भूमाफिया का राज चल रहा है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

11 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

24 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

38 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

53 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP