मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की प्रीति मांझी बनीं युकां राष्ट्रीय संयुक्त सचिव

H

Hupendra Sharma

30 जुल. 2025, 11:29 AM 1 मिनट में पढ़ें 20

प्रीति मांझी
प्रीति मांझी

रायपुर | संवाददाताः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है. इसमें छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाली प्रीति मांझी को कांग्रेस ने बड़ी जवाबदारी देते हुए युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया है.


प्रीति वर्तमान में राहुल गांधी की टीम “इंदिरा फेलोशिप “ में कार्यरत हैं. प्रीति मांझी गौरेला विकासखंड के गांगपुर गांव की रहने वाली हैं.

विज्ञापन


प्रीति पिछले काफी दिनों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं. वे राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा मानी जाती हैं.


कुछ दिन पहले ही दिल्ली में प्रीति मांझी और राहुल गांधी की मुलाकात हुई थी. इस दौरान छत्तीसगढ़ में बैगाओं की समस्याओं से राहुल गांधी को अवगत कराया था.


उनकी मेहनत और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.


इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी मोहम्मद शाहिद को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP