मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

DRDO ने प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया

C

CG Khabar

30 जुल. 2025, 01:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

प्रलय मिसाइल
प्रलय मिसाइल

नई दिल्ली । डेस्क: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल के दो सफल उड़ान परीक्षण किये. ये परीक्षण 28 और 29 जुलाई को किये ये, जिनमें मिसाइल ने अपनी न्यूनतम और अधिकतम रेंज की क्षमता को साबित किया. डीआरडीओ के अनुसार, मिसाइल ने निर्धारित प्रक्षेप पथ का सटीकता से पालन किया और लक्ष्य पर अचूक निशाना साधा, जिससे सभी परीक्षण उद्देश्य पूरे हुये.


परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी उप-प्रणालियों ने उम्मीद के मुताबिक काम किया. एकीकृत परीक्षण रेंज द्वारा तैनात विभिन्न ट्रैकिंग सेंसरों और लक्ष्य के पास तैनात जहाजों पर लगे उपकरणों ने डेटा एकत्रित कर इसकी पुष्टि की.

विज्ञापन


प्रलय एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस प्रणोदक क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल है, जो अत्याधुनिक मार्गदर्शन और नेविगेशन प्रणाली से लैस है. 


यह विभिन्न प्रकार के वारहेड ले जाने में सक्षम है और कई लक्ष्यों पर प्रभावी है. इस मिसाइल को रिसर्च सेंटर इमारत ने डीआरडीओ की अन्य प्रयोगशालाओं, जैसे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैबोरेटरी, एडवांस्ड सिस्टम्स लैबोरेटरी, और भारत डायनामिक्स लिमिटेड जैसे औद्योगिक भागीदारों के सहयोग से विकसित किया है.


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, सशस्त्र बलों और उद्योगों को इस सफलता के लिए बधाई दी. 


उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों से लैस यह मिसाइल सशस्त्र बलों को खतरों के खिलाफ तकनीकी बढ़त प्रदान करेगी. 


डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी टीमों को बधाई दी और कहा कि इस चरण-1 के सफल परीक्षणों ने मिसाइल के जल्द ही सशस्त्र बलों में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

4 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

5 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

17 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

4 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP