मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

Gen Alpha का दम: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने खुद पहुंचकर लिया जायजा

C

CG Khabar

28 अग. 2026, 03:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

 गजेंद्र यादव
गजेंद्र यादव

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में जेन अल्फा (Gen Alpha) के स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों ने अपनी समस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया. शिक्षकों की भारी कमी और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने स्कूल परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया और प्राचार्य को तुरंत हटाने तथा योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी.


छात्रों के इस उग्र विरोध प्रदर्शन का असर यह हुआ कि प्रशासन तुरंत हरकत में आया और कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को रातारात पद से हटा दिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव खुद स्थिति का जायजा लेने धमधा स्कूल पहुंचे. 

विज्ञापन


उन्होंने आंदोलन की अगुवाई कर रही छात्रा लक्ष्मी सिन्हा, तोषी ढीमर और शिवानी पाठक सहित अन्य बच्चों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया तथा कक्षाओं की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता और दैनिक संचालन से जुड़ी चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना.


शिक्षा मंत्री ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें और छात्रों के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं और भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती. 


मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छात्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण संवाद बनाए रखने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील भी की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

32 मिनट पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

54 मिनट पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

7 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

7 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

8 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP