सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, 150 से अधिक लोगों के 1 करोड़ रुपये डकारे

C

CG Khabar

12 अग. 2026, 01:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार
पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार

जांजगीर । संवाददाता: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में रातों-रात बड़ा मुनाफा कमाने के चक्कर में एक पोस्ट ऑफिस एजेंट ने करीब डेढ़ सौ खाताधारकों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल दिया. छत्तीसगढ़ के चांपा में सामने आए इस सनसनीखेज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी एजेंट कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 


आरोपी पर आरोप है कि उसने आवर्ती जमा (RD) योजना में हर महीने पैसे जमा करने के नाम पर लोगों से रकम तो वसूली, लेकिन उसे डाकघर के खातों में डालने के बजाय खुद के शेयर ट्रेडिंग अकाउंट में उड़ा दिया.

विज्ञापन


इस पूरे फर्जीवाड़े की परतें तब खुलनी शुरू हुईं जब पीड़ित हेमंत कुमार देवांगन ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी कृष्णकांत और उसकी मां पोस्ट ऑफिस के अधिकृत एजेंट के रूप में काम करते थे. एजेंट ने उन्हें बेहतर रिटर्न का लालच देकर आरडी खाता खुलवाया और नियमित रूप से किस्तों के पैसे लेता रहा. 


खाताधारक को झांसे में रखने के लिए आरोपी बाकायदा उनकी पासबुक/डायरी में एंट्री भी करता था.


लेकिन जब हेमंत ने डाकघर जाकर अपने खाते का बैलेंस चेक किया, तो उनके होश उड़ गए. 1 सितंबर 2022 से 12 फरवरी 2026 तक जमा कराई गई 1,21,200 रुपये की राशि में से खाते में महज 21 हजार रुपये ही जमा थे, जबकि 1 लाख 200 रुपये एजेंट खुद डकार चुका था. 


ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने चांपा थाने की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी.


हिरासत में लेकर की गई कड़ी पूछताछ के दौरान 39 वर्षीय आरोपी कृष्णकांत गुप्ता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की ठगी का मामला नहीं था; आरोपी ने करीब 150 से अधिक निर्दोष खाताधारकों के 1 करोड़ रुपये से भी अधिक के फंड में हेराफेरी की है. 


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और चेकबुक जब्त की हैं. फिलहाल पुलिस अन्य खाताधारकों के लेन-देन का भी ब्योरा जुटा रही है और आशंका जताई जा रही है कि जांच का दायरा बढ़ने पर गबन की कुल राशि का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

5 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

6 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

10 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

10 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

10 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP