रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी Dial 112 कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

C

CG Khabar

07 अक्टू. 2026, 01:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 69

शव
शव

धमतरी । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रुद्री थाना परिसर के पास स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम में तैनात एक पुलिस जवान की संदिग्ध हालात में जान चली गई. मृतक आरक्षक की शिनाख्त कुरुद क्षेत्र के ग्राम बंगोली निवासी ओंकार सोनवानी के रूप में हुई है. घटना की भनक लगते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी.


मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक ओंकार सोनवानी रोज की तरह डायल 112 के कंट्रोल रूम में अपनी नाइट ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान रात लगभग 8 से 8:30 बजे के बीच वे अचानक बेसुध होकर गिर पड़े. सहयोगियों ने जब उन्हें अचेत अवस्था में देखा, तो आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन


फिलहाल रुद्री थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी. 


पुलिस टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ मृतक की मानसिक व शारीरिक स्थिति तथा ड्यूटी के माहौल को ध्यान में रखते हुए साथी कर्मचारियों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

4 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

9 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

9 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

9 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP