शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

गृहमंत्री आवास के बाहर डटे पुलिस अभ्यर्थी, 1,940 रिक्त पदों को भरने की मांग

C

CG Khabar

24 अग. 2026, 02:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

विजय शर्मा
विजय शर्मा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. कवर्धा स्थित गृहमंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर विभिन्न जिलों से पहुंचे 200 से 300 अभ्यर्थी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. 


भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अभ्यर्थी तंबू लगाकर मौके पर ही डटे हुए हैं और वहीं खाना बनाकर रात गुजार रहे हैं. 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि पुलिस भर्ती अभियान के तहत घोषित 5,967 पदों में से 1,940 पद अब भी खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए वे पिछले आठ महीनों से दूसरी चयन सूची का इंतजार कर रहे हैं.


प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि प्रक्रिया में बदलाव और कई जिलों में अभ्यर्थियों के दोहराव (मल्टीपल सिलेक्शन) के कारण पद रिक्त रह गए हैं. 


अभ्यर्थियों के अनुसार, गृहमंत्री ने उनसे मुलाकात की, लेकिन कैबिनेट प्रक्रिया का हवाला देकर मामले को लगातार टाला जा रहा है. 


बारिश के बीच खुले में रहने से कई अभ्यर्थियों के बीमार पड़ने की भी खबर है, इसके बावजूद वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि जब तक 1,940 रिक्त पदों को भरने के लिए दूसरी चयन सूची जारी नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP