बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

POCSO केस: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सच्चाई के लिए नार्को टेस्ट को तैयार

C

CG Khabar

27 फ़र. 2026, 09:29 AM 1 मिनट में पढ़ें 18

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

वाराणसी । डेस्क: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को अपने ऊपर लगे यौन शोषण और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत करार दिया है. वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सच्चाई सामने लाने के लिए नार्को एनालिसिस टेस्ट से गुजरने को भी तैयार हैं. 


उन्होंने कहा कि सत्य को उजागर करने के लिए जो भी आधुनिक और कानूनी तरीके उपलब्ध हैं, उन्हें अपनाया जाना चाहिए.

विज्ञापन


शंकराचार्य ने इस पूरे मामले को उनकी छवि धूमिल करने और वैश्विक स्तर पर चर्चित 'एपस्टीन फाइल्स' से ध्यान भटकाने की एक साजिश बताया. 


उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने दिनों बाद कराई गई जांच किसी की संलिप्तता कैसे सिद्ध कर सकती है. 


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाई और आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता को संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि जिस बच्चे का जिक्र किया जा रहा है, वह कभी उनके पास आया ही नहीं. फिलहाल, इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

एक घंटा पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

एक घंटा पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

12 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

12 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

12 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP