रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

'कश्मीर फाइल्स' को झूठ बताने वाले FCRA और UCC पर फैला रहे भ्रम: PM मोदी

C

CG Khabar

05 अप्रै. 2026, 08:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

पीएम मोदी
पीएम मोदी

पतनमतिट्टा । डेस्क: केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. शनिवार को पतनमतिट्टा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने फिल्म 'द केरल स्टोरी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'धुरंधर' का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया. 


उन्होंने कहा कि जो लोग इन फिल्मों को 'झूठ' बताकर खारिज कर रहे थे, वही अब विदेशी अंशदान (संशोधन) विधेयक (FCRA) और समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं.

विज्ञापन


ईसाई समुदाय को साधने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों और गोवा में बड़ी ईसाई आबादी होने के बावजूद भाजपा गठबंधन की सरकारें वहां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं. 


उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर पहले डराया गया था, वैसा ही अब UCC को लेकर किया जा रहा है. 


पीएम मोदी ने केरल के विकास के प्रति एनडीए की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आरोप लगाया कि एलडीएफ और यूडीएफ ने दशकों तक राज्य के ग्रामीण बुनियादी ढांचे की अनदेखी की है. 


उन्होंने दावा किया कि केंद्र की एनडीए सरकार ने केरल के विकास के लिए यूपीए की तुलना में पांच गुना अधिक राशि खर्च की है और युवाओं के पलायन को राज्य की सबसे बड़ी समस्या बताया. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

7 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

7 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

7 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

8 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

8 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP