मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया 'मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस'

C

CG Khabar

28 फ़र. 2026, 01:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

पीएम मोदी
पीएम मोदी

अजमेर । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे 'मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस' (MMC) करार दिया. कायड विश्राम स्थल पर ₹16,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब अपने पुराने स्वरूप 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' में नहीं रही. 


प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान युवा कांग्रेस के 'कमीज उतारो' विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी दल विदेशी मेहमानों के सामने भारत की छवि खराब करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कांग्रेस की तुलना विभाजनकारी ताकतों से करते हुए कहा कि जिस तरह इतिहास गवाह है कि मुस्लिम लीग की नफरत देश के बंटवारे का कारण बनी, आज कांग्रेस भी उसी रास्ते पर चल रही है. 


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में माओवादी विचारधारा का प्रवेश हो चुका है जो देश की समृद्धि, संविधान और लोकतंत्र से ईर्ष्या करते हैं. 


प्रधानमंत्री के अनुसार, कांग्रेस लगातार चुनाव हारने की हताशा में देश के सशस्त्र बलों को कमजोर करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने का बदला ले रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की जनता कांग्रेस के इन कृत्यों को कभी माफ नहीं करेगी और इसीलिए वह हर चुनाव में पार्टी को सबक सिखा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

14 मिनट पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

36 मिनट पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

एक घंटा पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

2 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का भव्य विमोचन

2 घंटे पहले

राहुल गांधी- कांग्रेस नेता
देश-विदेश

राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने SIR पर ECI से 48 सवाल पूछने के लिए SC से अनुमति मांगी

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP