रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

पीएम मोदी ने कहा-UNSC,IMF,WB, WTO में सुधार हो

पीएम मोदी: UNSC,IMF,WB, WTO में सुधार हो

C

CG Khabar

08 जुल. 2025, 01:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

पीएम मोदी
पीएम मोदी

नई दिल्ली । डेस्क: पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं से मुलाकात के दौरान यूएनएससी, आईएमएफ, विश्व बैंक और डब्ल्यूटीओ में तत्काल सुधार पर जोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. 


जहां उन्होंने कई विश्व नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चायें कीं. शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस से मुलाकात की और वैश्विक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन


इन बैठकों के दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक और विश्व व्यापार संगठन जैसे वैश्विक संस्थानों में तत्काल सुधार की आवश्यकता पर बल दिया. 


उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को वर्तमान वैश्विक वास्तविकताओं के अनुरूप ढालने की जरूरत है. उन्होंने एक बहुध्रुवीय और समावेशी विश्व व्यवस्था की वकालत करते हुए 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिये वैश्विक शासन संस्थानों में बड़े बदलावों की मांग की.


पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति गैब्रिएल बोरिक फॉन्ट से भी मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “रियो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चिली के राष्ट्रपति गैब्रिएल बोरिक से मिलकर बहुत खुशी हुई. भारत और चिली की दोस्ती दिन-ब-दिन और मजबूत हो रही है.” यह बयान उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया.


इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने न्यू डेवलपमेंट बैंक की अध्यक्ष और ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति दिल्मा रूसेफ के साथ भी बातचीत की. इस मुलाकात ने भारत की वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और न्यू डेवलपमेंट बैंक जैसे संस्थानों के माध्यम से विकास को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.


पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिये विश्व नेताओं का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

5 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

6 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

6 घंटे पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

6 घंटे पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

7 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'12 सालों का नुकसान और 1977 का पछतावा': सोनिया गांधी के बयानों से गरमाई देश की राजनीति

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP