रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

पोटाश बम से सुअर का शिकार, 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में पोटाश बम से सुअर का शिकार करने वाले 3 गिरफ्तार

C

CG Khabar

10 फ़र. 2025, 03:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 27

छत्तीसगढ़ में सुअर का शिकार
छत्तीसगढ़ में सुअर का शिकार

धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के धमतरी में पोटाश बम लगाकर जंगली सुअर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है. 


आरोपियों के पास से मांस सहित पोटाश बम और अन्य हथियार बरामद किया गया है.

विज्ञापन


बताया गया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि शहर के औद्योगिक वार्ड स्टेशन पारा में जंगली सुअर का शिकार कर मांस की बिक्री की जा रही है. 


वन विभाग ने तत्काल छापामार कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची. जहां दो सगे भाइयों सहित चार लोग मांस बेच रहे थे. 


वन विभाग ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन एक आरोपी भाग निकले में सफल रहे. 


शिकारियों के कब्जे से 24 किलो मांस, हथियार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पोटाश बम बरामद किया गया है.


आरोपियों ने बताया कि गंगरेल बांध तट पर तुमराबाहार जंगल में पोटाश बम लगाकर जंगली सुअर का शिकार किया था. 


जंगली सूअर यहां हमेशा पानी पीने के लिए आते हैं. शिकारियों ने बताया कि पानी में ही पोटाश बम को लगा कर रखे थे. 


जिसे सुअर चबा गया और बम फट गया. उसी समय घायल सुअर का शिकार कर मार दिया. 


गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुनी सिंग, लखन सिंग भूराणी और आजाद सिंग हैं. सभी धमतरी शहर के रहने वाले हैं. 


आरोपियों ने बताया कि दूसरी बार सुअर का शिकार किए हैं. 


एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

2 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

6 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

6 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

7 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP