शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

आदिवासी जमीन के फर्जीवाड़े में पटवारी निलंबित

C

CG Khabar

07 जून 2026, 12:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 24

निलंबित
निलंबित

पेंड्रा । संवाददाता: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भू-माफियाओं और लापरवाह सरकारी तंत्र के गठजोड़ पर जिला प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है. आदिवासी परिवार की पैतृक संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने और बेचने की कोशिश के इस बड़े मामले में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर चौतरफा कार्रवाई शुरू हो गई है. 


कलेक्टर के सख्त रुख के बाद से जिले के भू-माफियाओं और भ्रष्ट राजस्व कर्मियों में हड़कंप का माहौल है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनजातीय समाज की जमीनों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन


इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए सरकारी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. विभागीय जांच के अनुसार, तत्कालीन सरपंच सुखलाल पोर्ते और पंचायत सचिव ज्योति गुप्ता ने बिना किसी जमीनी सत्यापन या असली वारिसों की पहचान किए ग्राम सभा का एक फर्जी प्रस्ताव तैयार कर दिया था. 


इस अवैध प्रस्ताव के सहारे ही जमीन के हस्तांतरण का खेल आगे बढ़ाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इन दोनों के खिलाफ भी निलंबन और कठोर वैधानिक कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जा रही है.


वहीं, राजस्व स्तर पर बड़ी लापरवाही बरतने के आरोप में मरवाही एसडीएम देवेंद्र सिरमौर ने हल्का पटवारी रविन्द्र कश्यप को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 


जांच में सामने आया कि पटवारी कश्यप ने असली हकदारों को न तो कोई नोटिस दिया और न ही उनका पक्ष सुना, बल्कि चोरी-छिपे ऑनलाइन भुईयां पोर्टल पर विवादित जमीन को अविवादित घोषित कर दिया. 


इसके अलावा, अपने क्षेत्र में प्रशासनिक निगरानी और जिम्मेदारी ठीक से न निभाने को लेकर तहसीलदार प्रीति शर्मा को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर एक निश्चित समय में जवाब मांगा गया है.


यह पूरा मामला तब खुलकर सामने आया जब ग्राम सेमरदर्दी के रहने वाले सावन सिंह वाकरे और अन्य ग्रामीणों ने इस धोखाधड़ी के खिलाफ सामूहिक शिकायत दर्ज कराई. 


जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि होते ही प्रशासन ने जमीन हड़पने की नीयत रखने वाले मुख्य आरोपी महेश साकत के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं. आरोप है कि महेश ने ही फर्जी कागजात और विभागीय खामियों का फायदा उठाकर आदिवासी परिवार की पैतृक भूमि पर कब्जा करने का षड्यंत्र रचा था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

3 घंटे पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

8 घंटे पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

एक दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

2 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

2 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP