गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

पत्थलगांव: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, युवती गंभीर

C

CG Khabar

19 सित. 2026, 04:48 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जशपुर । संवाददाता: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलेता चौक पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. तमता की ओर से अपने घर फुलेता लौट रहे 27 वर्षीय रोहित नट की तेज रफ्तार ट्रक (CG 15 CW 3047) की सीधी टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. 


दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया. वहीं हादसे से भड़के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर करीब आधे घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. 

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.


सूचना मिलते ही पत्थलगांव तहसीलदार प्रमोद पटेल मौके पर पहुंचे और उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. 


प्रशासन की ओर से मृतक के अंतिम संस्कार हेतु तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और यातायात पुनः बहाल हो सका. 


पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 


स्थानीय निवासियों का कहना है कि फुलेता चौक अंबिकापुर, तमता और पत्थलगांव को जोड़ने वाला एक व्यस्त मार्ग है, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने के कारण यह जगह हादसों का केंद्र बनती जा रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से चौक पर जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और सिग्नल लगाने की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP