शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

पासपोर्ट-आधार कार्ड को नागरिकता का प्रमाण माना जाए- शशि थरूर

C

CG Khabar

26 जून 2026, 06:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

शशि थरूर
शशि थरूर

नई दिल्ली । डेस्क: विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय पासपोर्ट को नागरिकता का अंतिम सबूत न मानकर केवल एक यात्रा दस्तावेज बताए जाने के बाद देश में एक नई बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर जहां इस स्पष्टीकरण को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है, वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सरकार के इस रुख पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे एक "अजीबो-गरीब कानूनी विरोधाभास" करार दिया है. 


शशि थरूर ने सरकार से इस कानूनी ढांचे में तत्काल सुधार करने और पासपोर्ट व आधार कार्ड को नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण बनाने की मांग की है.

विज्ञापन


शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरा और सवाल उठाया कि जब भारतीय पासपोर्ट जारी करने से पहले नागरिकों का बेहद कड़ा पुलिस वेरिफिकेशन और दस्तावेजी सत्यापन होता है, तो फिर इसे नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं माना जा सकता? 


उन्होंने कहा कि अगर पासपोर्ट भी घरेलू स्तर पर नागरिकता साबित नहीं कर सकता, तो फिर आखिर कौन सा दस्तावेज इसे साबित करेगा? 


उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि कानून में संशोधन कर पासपोर्ट को नागरिकता का पुख्ता सबूत माना जाना चाहिए. साथ ही, उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि चूंकि आधार कार्ड फिलहाल केवल निवास के आधार पर जारी किया जाता है, इसलिए विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को गैर-नागरिक निवासियों के लिए एक अलग रंग या रूप का आधार कार्ड जारी करना चाहिए ताकि भ्रम की स्थिति पैदा न हो.


इस पूरे विवाद पर सरकार और आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह कोई नया नियम नहीं है और दशकों से कानूनी स्थिति यही रही है. 


सरकारी सूत्रों ने पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 20 का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि विशेष परिस्थितियों में गैर-नागरिकों को भी पासपोर्ट जारी किया जा सकता है. 


इसके अलावा, पूर्व में अदालतों ने भी यह माना है कि आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड नागरिकता के निर्णायक सबूत नहीं हैं. सरकार के मुताबिक, भारतीय नागरिकता का निर्धारण नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत होता है, जिसके अनुसार जन्म, वंश, पंजीकरण, प्राकृतिक रूप से या क्षेत्र के समावेश के आधार पर नागरिकता मिलती है. 


हालांकि, इस स्पष्टीकरण के बाद आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह सवाल तेजी से गूंज रहा है कि अगर पासपोर्ट, आधार, पैन और वोटर आईडी में से कुछ भी नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं है, तो आखिर एक आम भारतीय अपनी राष्ट्रीयता साबित करने के लिए किस दस्तावेज पर भरोसा करे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
एलन मस्क
देश-विदेश

अमेरिकी चुनाव परिणाम के बाद एलॉन मस्क ने हटाए रिपब्लिकन समर्थन वाले एक्स पोस्ट

4 घंटे पहले

हत्या का आोरपी इंदुशेखर
देश-विदेश

बेंगलुरु: टैक्सी ड्राइवर ने परिवार का सफाया कर अलग-अलग जगह फेंके 7 शव

5 घंटे पहले

पुलिस एनकाउंटर- पटना
देश-विदेश

पटना एनकाउंटर: दानापुर हत्या कांड के 3 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 42 राउंड चलीं गोलियां

5 घंटे पहले

एस.वाई. कुरैशी- पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
देश-विदेश

चुनाव आयोग में बहुमत का नियम, अकेले CEC नहीं ले सकते फैसला: पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी

5 घंटे पहले

सीमा खन्ना- IT महानिदेशक, चुनाव आयोग
देश-विदेश

IT महानिदेशक सीमा खन्ना अब सीनियर DEC पवन कुमार शर्मा की निगरानी में करेंगी काम

6 घंटे पहले

नेतन्याहू-ट्रंप
देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल के बीच अब सैन्य मदद नहीं, रक्षा तकनीक की होगी नई डील

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP