गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

13 दिनों के लिए कोरबा स्टेशन से संचालित पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द

C

CG Khabar

19 जून 2026, 02:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

रेलगाड़ी
रेलगाड़ी

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले जांजगीर-नैला स्टेशन पर विकास कार्यों के चलते रेल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं. रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग और कनेक्टिविटी से जुड़ा नॉन-इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया जा रहा है. 


अलग-अलग चरणों में होने वाला यह महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य 22 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक जारी रहेगा. इस वजह से कोरबा रूट पर रेल यातायात बड़े पैमाने पर प्रभावित होने जा रहा है.

विज्ञापन


इस मेगा ब्लॉक के कारण 22 जून से 3 जुलाई तक कुल 13 दिनों के लिए कोरबा स्टेशन से संचालित होने वाली तमाम पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को पूरी तरह से निरस्त करने का फैसला लिया गया है. लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा, छात्रों और आम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा.


हालांकि, यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रबंधन ने इस अवधि के दौरान दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा और बिलासपुर के बीच एक पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा. 


इसी तरह, कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस भी इस दौरान कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन बनकर चलेगी.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

5 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

5 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

6 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

1 सप्ताह पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

1 सप्ताह पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP