मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा के पेंगोलिन तस्कर छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार

C

CG Khabar

23 दिस. 2025, 01:13 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

पेंगोलिन तस्कर
पेंगोलिन तस्कर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ और ओडिशा वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय पेंगोलिन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. वन विभाग की टीम ने एक जीवित पेंगोलिन (सालखपरी) बरामद किया है, जिसकी लंबाई लगभग 40 इंच और वजन 9 किलोग्राम बताया जा रहा है. 


उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग टीम और ओडिशा के नवरंगपुर वनमंडल ने उमरकोट के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोचा.

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी गोपाल (42 वर्ष) और मनोज (30 वर्ष) के रूप में हुई है. पकड़े गए तस्करों के पास से वन्यजीव के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है. 


अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें उमरकोट न्यायालय में पेश किया गया है. 


इस सफल ऑपरेशन में गरियाबंद पुलिस साइबर सेल और स्थानीय वन अमले की मुख्य भूमिका रही. विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटा है ताकि वन्यजीव तस्करी की कड़ियों को पूरी तरह तोड़ा जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

56 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक घंटा पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP