सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

'पंचायत' की नीना गुप्ता ने बनाई क्रिस्पी टिक्की

C

CG Khabar

10 जुल. 2025, 02:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

नीना गुप्ता पंचायत
नीना गुप्ता पंचायत

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: 'पंचायत' वेब सीरीज ने छोटे से गांव फुलेरा को हर घर में मशहूर कर दिया है. इस सीरीज की मंजूदेवी, यानी अभिनेत्री नीना गुप्ता ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अब अपनी रसोई के जादू से भी सबको हैरान कर रही हैं.


सीरीज में मंजूदेवी गांव वालों को लौकी की सब्जी खिलाती नजर आती हैं, लेकिन असल जिंदगी में नीना गुप्ता बासी भात को फेंकने के बजाय उससे लाजवाब टिक्की बनाना सिखा रही हैं.

विज्ञापन


हाल ही में नीना ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने बासी भात से क्रिस्पी और स्वादिष्ट टिक्की बनाने का आसान तरीका बताया. हर घर में बासी भात बच जाता है और अक्सर लोग इसे फेंक देते हैं या फिर फ्राइड राइस बना लेते हैं. 


लेकिन नीना की यह टिक्की रेसिपी आपके चाय के समय को और भी मजेदार बना देगी !


नीना गुप्ता ने अपनी रील में बताया कि बासी भात को फेंकने की जरूरत नहीं. बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें और बनायें मंजूदेवी स्टाइल टिक्की.


सामग्री : एक कटोरी बासी भात में थोड़ा सूजी डालें. इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटा प्याज, धनिया पत्ती, और थोड़ा खट्टा दही (पानी निचोड़कर) मिलायें.

मिश्रण तैयार करें: सभी सामग्री को अच्छे से मसलकर मिलायें. अगर मिश्रण पतला लगे, तो थोड़ा और सूजी डालें. सूजी मिश्रण का अतिरिक्त पानी सोख लेगी.

टिक्की बनायें: मिश्रण को गोल और चपटा करके टिक्की का आकार दें.


सेंकें, न कि तलें: नीना ने छलनी तेल में तलने की बजाय नॉन-स्टिक तवे पर हल्के तेल में टिक्की को दोनों तरफ से सेंककर क्रिस्पी बनाया.


आप भी मंजूदेवी के इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी को आजमाकर देखें. चाय के साथ या भात के साथ गरमा-गरम टिक्की का स्वाद हर किसी को भायेगा. 


तो अगली बार बासी भात बच जाये, तो उसे फेंकें नहीं, बल्कि नीना गुप्ता की इस रेसिपी से बनायें लाजवाब टिक्की और अपने घरवालों को करें खुश!

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की बड़ी साजिश नाकाम, फिराक में थे दो शूटर

17 घंटे पहले

कंगना रनौत- भाजपा सांसद
रचना संसार

गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश में FIR दर्ज

2 दिन पहले

दिलजीत दोसांझ- पंजाबी गायक
रचना संसार

अहमदाबाद: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब और हथियारों वाले गानों को रोकने की मांग

2 दिन पहले

रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

3 दिन पहले

करीना कपूर
रचना संसार

शाही दिवाली लुक में 'आयतुल कुर्सी' वाले पेंडेंट पर करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस

4 दिन पहले

टाइगर श्रॉफ- बॉलीवुड
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए एडवाइजरी जारी

5 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP