शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बंगाल में अब जुलूसों में नहीं फहराए जा सकेंगे फिलिस्तीनी झंडे

C

CG Khabar

27 अग. 2026, 05:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

शुवेंदु अधिकारी
शुवेंदु अधिकारी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त एक नया विवाद गहरा गया जब राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सार्वजनिक और धार्मिक जुलूसों के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा व सांस्कृतिक अखंडता पर कड़ा रुख अपनाने का एलान किया. एक कार्यक्रम में बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार के पृथकतावादी प्रतीकों और नारों को सहन नहीं करेगी. 


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जुलूसों और प्रदर्शनों के दौरान फिलिस्तीनी झंडे फहराने की इजाजत नहीं दी जाएगी, और ऐसा करके समाज में उकसावा पैदा करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन


उन्होंने लोकतंत्र में लोकतांत्रिक विरोध और राजनीतिक नारों को अभिव्यक्ति की आजादी का हिस्सा मानते हुए कहा कि सरकार नीतियों और राजनीतिक फैसलों पर विरोध का हमेशा स्वागत करती है. 

लेकिन देश की अखंडता के खिलाफ जाने वाली गतिविधियों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. 


हाल ही में एक जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडे मिलने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्तारियां भी की गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि "कश्मीर मांगे आजादी" या किसी भी तरह के अलगाववादी नारे लगाने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा, क्योंकि राष्ट्रहित और राज्य का स्वाभिमान सबसे ऊपर है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

2 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

2 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

2 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

3 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

4 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP