गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती

C

CG Khabar

12 मार्च 2026, 01:57 PM 1 मिनट में पढ़ें 14

तीजन बाई
तीजन बाई

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और विश्व प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद रायपुर स्थित एम्स में दाखिल कराया गया है. 70 वर्षीय लोक गायिका वर्तमान में न्यूरो सर्जरी विभाग के आईसीयू में विशेषज्ञों की सघन निगरानी में हैं. 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीजन बाई लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का सामना कर रही हैं और साल 2024 में लकवाग्रस्त होने के बाद से उनकी स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई थी. 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते करीब तीन सप्ताह से उन्होंने ठोस आहार लेना बंद कर दिया था और वे केवल तरल पदार्थों के सहारे थीं, जिससे उनकी शारीरिक कमजोरी काफी बढ़ गई थी.


पंडवानी की 'कपालिक शैली' को सात समंदर पार पहचान दिलाने वाली तीजन बाई ने अपनी कला के दम पर भारत का मान बढ़ाया है. 


उनकी इसी असाधारण सेवा के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले साल छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनके परिजनों से कलाकार के स्वास्थ्य का हाल जाना था. फिलहाल, डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रयासरत है और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

एक घंटा पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

एक घंटा पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

17 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP