गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: हॉस्टलों और शैक्षणिक संस्थानों के सेफ्टी ऑडिट का आदेश

C

CG Khabar

10 सित. 2026, 01:38 PM 1 मिनट में पढ़ें 18

सीएण साय
सीएण साय

रायपुर । संवाददाता: दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में इमारत ढहने से दुर्ग निवासी छात्र समेत सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त कदम उठाया है. मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को रायपुर स्थित अपने आधिकारिक निवास से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर प्रदेश भर के हॉस्टलों, पीजी (पेइंग गेस्ट), कोचिंग सेंटरों, स्कूलों और बड़े शैक्षणिक भवनों के तत्काल निरीक्षण और सेफ्टी ऑडिट के निर्देश जारी किए हैं.


संभागायुक्तों, आईजी, जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल किसी घटना के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि संभावित खतरों को समय रहते पहचानकर उन्हें खत्म करना शासन की प्राथमिकता है. 

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जर्जर और पुराने भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा कमियों को तय सीमा के भीतर ठीक कराएं. बच्चों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कलेक्टरों और एसपी को इस अभियान की ग्राउंड स्तर पर खुद निगरानी करने के निर्देश दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

9 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

28 मिनट पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

6 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

7 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

12 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP