एक कांच का बर्तन भी नहीं टूटा- अजीत डोभाल
नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को IIT मद्रास के दीक्षांत समारोह में कहा कि मई में पाकिस्तान के साथ टकराव के दौरान भारत में "एक कांच का बर्तन भी नहीं टूटा", जबकि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को व्यापक नुकसान पहुंचाया.
डोभाल ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का बचाव करते हुए कहा कि 7 से 10 मई तक चले इस सीमा पार हवाई हमले में भारत ने पाकिस्तान और PoK में 13 ठिकानों, जिसमें नौ आतंकी अड्डों को सटीक निशाना बनाया.
यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुये आतंकी हमले, जिसमें 26 नागरिक मारे गये थे, के जवाब में किया गया था.
उन्होंने कहा, "हमने ब्रह्मोस, युद्धक्षेत्र निगरानी रडार और एकीकृत वायु कमांड जैसे स्वदेशी सिस्टमों का उपयोग किया. हमने कोई लक्ष्य नहीं चूका."
अजीत डोभाल ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की आलोचना करते हुये कहा, "कोई एक तस्वीर दिखाएं जिसमें भारत में नुकसान हो."