गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

ऑपरेशन सिंदूर: रक्षा मंत्री पर संसद को गुमराह करने का आरोप

C

CG Khabar

27 जून 2026, 06:39 PM 3 मिनट में पढ़ें 14

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

नई दिल्ली । डेस्क: पिछले साल हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान शहीद हुए 6 भारतीय सैनिकों के नामों का आधिकारिक खुलासा होने के बाद देश में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. विपक्षी दलों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर एक साल पहले संसद में झूठ बोलने और देश को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है. यह तीखी प्रतिक्रिया तब आई है जब केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) के रोल ऑफ ऑनर में इन छह वीर जवानों के नाम शामिल किए.


आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए पुराने बयान का एक वीडियो साझा करते हुए केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला. 'आप' ने आरोप लगाया कि सैनिकों की शहादत पर राजनीति और भ्रष्टाचार करने वाली भाजपा ने देश की जनता से हताहतों की जानकारी छिपाई. 

विज्ञापन


पार्टी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इस खुलासे से साबित हो गया है कि भाजपा न तो जवानों की सगी है और न ही भगवान राम की.


इस मामले पर बीजू जनता दल की सांसद सुलता देव ने भी गहरी हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले साल संसद सत्र के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' पर काफी गहन चर्चा हुई थी, लेकिन उस वक्त किसी को भी जवानों के शहीद होने की बात नहीं बताई गई थी. 


उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह इतनी महत्वपूर्ण जानकारी क्यों छिपाना चाहती थी. उन्होंने मांग की कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों और उनके परिवारों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए.


तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने इस घटनाक्रम को बेहद गंभीर करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि संसद, देश और शहीदों के परिवारों को सच्चाई जानने का पूरा अधिकार है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब 6 जवानों की जान गई थी, तो रक्षा मंत्री ने संसद में यह दावा कैसे कर दिया कि किसी भी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.


वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस विरोधाभास को लेकर रक्षा मंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस स्थिति के केवल दो ही मतलब हो सकते हैं या तो रक्षा मंत्री को अपने ही विभाग के तहत शहीद हुए जवानों के बारे में जानकारी नहीं थी, जो उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, या फिर वे सब कुछ जानते हुए भी सच को छिपा रहे थे. 


पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर लिखा कि वजह चाहे जो भी हो, सच यही है कि हमारे 6 जांबाज सैनिकों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन उनकी शहादत को छिपाकर उन्हें उचित सम्मान से वंचित रखा गया और उनके परिवारों के साथ पारदर्शिता नहीं बरती गई.


शहीद जवानों के नाम आए सामने


केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, मई 2025 में हुए इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के पांच जवान सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), लांस नायक दिनेश कुमार, अग्निवीर मूड मुरलीनायक और हवलदार सुनील कुमार सिंह शहीद हुए थे. इनके साथ ही भारतीय वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार ने भी अपनी जान गंवाई थी.


गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले इस संघर्ष के दौरान हुई मौतों पर सरकार का यह पहला आधिकारिक कबूलनामा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

14 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

19 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

20 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

20 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

21 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP