मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

रूस से तेल खरीदने पर सिर्फ हंगरी को मिलेगी US प्रतिबंधों से छूट

C

CG Khabar

08 नव. 2025, 05:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि रूस से खनिज तेल खरीदने के मामले में यूरोप के देशों में सिर्फ हंगरी को छूट दी जाएगी. व्हाइट हाउस से यह घोषणा करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि हंगरी के अलावा किसी भी अन्य देश द्वारा रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका कार्रवाई करेगा.


ट्रंप ने इस अपवाद का कारण बताते हुए कहा कि हंगरी के लिए रूस के अलावा किसी अन्य देश से तेल या गैस खरीदना बहुत कठिन है. हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ व्हाइट हाउस में बैठक के बाद ट्रंप ने यह बात कही.

विज्ञापन


यह अपवाद इसलिए दिया गया है क्योंकि हंगरी यूरोप के मध्य भाग में स्थित एक Landlocked देश है, जो ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, रोमानिया, स्लोवेनिया, क्रोएशिया और सर्बिया से घिरा हुआ है. भू-राजनीतिक स्थिति के कारण खनिज तेल के लिए यह देश मुख्य रूप से रूस पर निर्भर है. प्रधानमंत्री ओर्बन ने इसी तर्क से ट्रंप को मना लिया.


इससे पहले अमेरिका ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया था और चेतावनी दी थी कि जो भी देश इनसे तेल खरीदेगा, उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे. हंगरी एकमात्र ऐसा देश है जिसे इस प्रतिबंध में छूट मिली है.


ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर उनकी ओर्बन से चर्चा हुई है. ट्रंप के अनुसार, ओर्बन, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अच्छी तरह समझते और जानते हैं, उन्होंने भी माना कि युद्ध जल्द खत्म होगा.


इस बीच, अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने के कारण भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है, जिसके बाद यूरोप के कई देशों के रूसी तेल खरीदने पर ट्रंप ने नाराजगी जताई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

23 मिनट पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

5 घंटे पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

5 घंटे पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

5 घंटे पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP