मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा ने इंद्रावती नदी में छोड़ा 1.62 अरब लीटर पानी, मंगलवार रात बस्तर में आ सकती है बाढ़

C

CG Khabar

29 सित. 2026, 06:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 30

डैम
डैम

जगदलपुर । संवाददाता: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की वजह से हुई मूसलाधार बारिश के बाद बस्तर पर एक बार फिर जलप्रलय का खतरा मंडराने लगा है. ओडिशा के नबरंगपुर बांध से लगातार 18 घंटे में लगभग 1.62 अरब लीटर पानी इंद्रावती नदी में छोड़ा गया है. 


केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार रात से सोमवार शाम तक बांध से हर सेकंड करीब 2.50 लाख लीटर पानी बहाया गया. यह विशाल जलराशि मंगलवार देर रात 2 बजे के आसपास जगदलपुर और आसपास के तटीय ग्रामीण इलाकों तक पहुंच सकती है, जिससे स्थिति और गंभीर होने की आशंका है.

विज्ञापन


प्रशासन ने पूरे प्रभावित क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत अब तक 800 से अधिक लोगों को नौकाओं की मदद से और 12 लोगों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया है. 


फिलहाल करीब 8,894 बाढ़ पीड़ित विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार जगदलपुर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए.


इस बार इंद्रावती नदी ने पिछले 53 वर्षों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 8.3 मीटर ऊपर पहुंचकर 12.46 मीटर दर्ज किया गया है, जो कि वर्ष 1973 में दर्ज 12.18 मीटर के स्तर से भी अधिक है. 


इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि बीते कुछ घंटों में बारिश थमने से जलस्तर में मामूली गिरावट जरूर आई थी, लेकिन ओडिशा से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में दोबारा पानी भरने की पूरी संभावना बनी हुई है, जिससे जनजीवन को पटरी पर लौटने में अभी समय लगेगा. सांकेतिक फोटो.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

2 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

2 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

9 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

9 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

9 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP