मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा: SIR प्रक्रिया पूरी होते ही CEO आरएस गोपालन ने मांगा VRS, बताई निजी वजह

C

CG Khabar

01 अक्टू. 2026, 05:59 AM 1 मिनट में पढ़ें 19

 आरएस गोपालन
आरएस गोपालन

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के संपन्न होते ही राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) आर. एस. गोपालन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन दिया है. वर्ष 2001 बैच के आईएएस अधिकारी गोपालन का कार्यकाल अभी डेढ़ साल शेष था. 


उन्होंने बुधवार को वीआरएस के लिए आवेदन करते हुए स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला पूरी तरह से व्यक्तिगत कारणों से है और इसका एसआईआर प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है.

विज्ञापन


ओडिशा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 सितंबर 2026 को किया गया था. श्री गोपालन के अनुसार राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया अन्य राज्यों की तुलना में काफी हद तक विवाद रहित और सुचारू रही. 


हालांकि, पुनरीक्षण के दौरान बीजू जनता दल (बीजेडी) ने मतदाता सूची से योग्य मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कई ज्ञापन सौंपे थे. इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के तुरंत बाद ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

28 मिनट पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

5 घंटे पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

5 घंटे पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

5 घंटे पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP