शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा उपचुनाव: छत्तीसगढ़ के CM साय करेंगे चुनाव प्रचार

C

CG Khabar

06 नव. 2025, 05:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

सीएम साय
सीएम साय

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा में आगामी उपचुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पड़ोसी राज्य केनुपाड़ा जिले में प्रचार की कमान संभाल ली है. नुपाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 6 किमी दूर पंचमपुर गांव में, भेरा पंचायत के तहत, साय ने चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. 


यह कदम छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए उठाया गया है, जहां ओडिया लोगों पर पड़ोसी राज्य का अधिक प्रभाव माना जाता है, जैसा कि ओडिशा के उप-मुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने बताया.

विज्ञापन


इधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी नुपाड़ा जिले के कोमना ब्लॉक में पार्टी उम्मीदवार जय ढोलकिया के लिए गुरुवार को प्रचार करेंगे. 


कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1.50 बजे गोतमा एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे. इसके बाद वह दोपहर 2.50 बजे उदयाबंध में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा करेंगे और जय ढोलकिया के लिए वोट मांगेंगे.


माझी कोमना ब्लॉक मुख्यालय पर रोड शो भी करेंगे और फिर शाम 4.40 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उनका 6 बजे रायपुर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है, जहां से वे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेंगे.


मुख्यमंत्री माझी की शुक्रवार को भी नुपाड़ा में कई बैठकों को संबोधित करने की संभावना है. उन्होंने पिछली बार 6 अक्टूबर को जिले का दौरा किया था और ₹1,100 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

7 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

12 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

एक दिन पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP