शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

केरल में मानव तस्करी के आरोप से नन बरी

C

CG Khabar

31 जुल. 2025, 06:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

अदालत
अदालत

त्रिशूर । डेस्क: चार साल पहले केरल रेलवे पुलिस द्वारा मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गईं दो नन को अदालत ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है. यह मामला तब सामने आया था जब 21 सितंबर 2021 को धनबाद-आलप्पुझा एक्सप्रेस से झारखंड से तीन लड़कियों को तृश्शूर रेलवे स्टेशन पर लाया गया था. 


इन लड़कियों को उन कॉन्वेंट में काम के लिये लाया गया था जहां ये नन कार्यरत थीं.

विज्ञापन


आरोपित ननों की पहचान सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, अंबक्कड़ की सिस्टर जॉली जोस कुंडुकुलंगारा उर्फ सिस्टर जिथा (59) और फातिमा कॉन्वेंट, पूमाला की सिस्टर टेसी पी एल उर्फ सिस्टर टेस्लिन (57) के रूप में हुई है. इनके साथ झारखंड के तीन अन्य लोग अमलेश ओरांव (29), नीरज ओरांव (28), और शांति कुमारी (25) भी इस मामले में आरोपी बनाये गये थे. ये तीनों पहले केरल में काम कर चुके थे.


मामला त्रिशूर रेलवे चाइल्डलाइन हेल्पडेस्क के एक सदस्य की शिकायत पर दर्ज किया गया था. लड़कियों को कॉन्वेंट में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के लिये लाया गया था. 


दोनों ननों और शांति कुमारी को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तारी दर्ज करने के बाद स्टेशन से रिहा कर दिया गया था. 


वहीं, अन्य दो आरोपियों को कुछ दिनों के लिये हिरासत में रखा गया था. लड़कियों को स्नेहिता हेल्प डेस्क भेजा गया और बाद में उन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया.


त्रिशूर के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के. कामनीस ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला साबित करने में पूरी तरह असफल रहा है. 


न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा, "यह कहीं नहीं कहा गया कि लड़कियों को किसी धमकी के जरिये लाया गया था. न ही अपहरण, धोखाधड़ी, या शक्ति के दुरुपयोग का कोई मामला सामने आया है. मुख्य आरोप जबरदस्ती और प्रलोभन का था, लेकिन गवाहों, जिसमें पीड़ित लड़कियां भी शामिल हैं, ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया. पीड़ितों ने कहा कि उन्हें कोई राशि नहीं दी गई. यह भी नहीं कहा गया कि गुलामी या दासता जैसा कोई प्रयास किया गया."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

5 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

6 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

6 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

6 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

7 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP