मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

अब सैनिक चला सकेंगे इंस्टाग्राम, 'लाइक' और 'कमेंट' पर रहेगा बैन

C

CG Khabar

25 दिस. 2025, 03:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

Instagram
Instagram

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय सेना ने अपने सोशल मीडिया नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए सैन्य कर्मियों को इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. हालांकि, यह अनुमति बेहद कड़े प्रतिबंधों के साथ दी गई है. 


नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, सेना के जवान और अधिकारी अब इंस्टाग्राम पर अकाउंट तो बना सकेंगे, लेकिन वे केवल 'पैसिव ऑब्जर्वर' (मूक दर्शक) के रूप में ही प्लेटफॉर्म का उपयोग कर पाएंगे. 

विज्ञापन


इसका अर्थ है कि सेना का कोई भी कर्मी न तो कोई फोटो या वीडियो पोस्ट कर सकता है, न किसी पोस्ट पर कमेंट कर सकता है और न ही उसे 'लाइक' कर सकता है.


रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों के अनुसार, यह फैसला डिजिटल युग की सूचनाओं से सैनिकों को अपडेट रखने के लिए लिया गया है. अब तक सैनिकों को केवल X (पूर्व में ट्विटर) के उपयोग की अनुमति थी, लेकिन वहां भी इसी तरह के कड़े प्रतिबंध लागू हैं. 


सेना का मानना है कि आज के दौर में जानकारी का प्रवाह सोशल मीडिया से तय होता है, ऐसे में सैनिकों को इस दुनिया से पूरी तरह दूर नहीं रखा जा सकता. 


इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य सैनिकों को देश-दुनिया की घटनाओं से अवगत कराना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि अनजाने में भी कोई संवेदनशील जानकारी लीक न हो.


यह कदम थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी के हालिया बयानों के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने स्मार्टफोन को समकालीन जीवन की आवश्यकता बताया था. सेना का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए सैनिक जागरूक रहेंगे, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह के 'यूजर जनरेटेड कंटेंट' पर पूरी तरह रोक रहेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

6 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

7 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

20 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

4 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP