शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

महिला दिवस पर नहीं मिला दिल्ली में महिलाओं को 2500

महिला दिवस पर नहीं मिला दिल्ली की महिलाओं को 2500

C

CG Khabar

09 मार्च 2025, 05:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

मोदी की गारंटी
मोदी की गारंटी

नई दिल्ली | डेस्क : महिला दिवस पर दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 देने के मोदी का वादा पूरा नहीं हो पाने पर राजनीति जारी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की सरकार बनने पर 8 मार्च, महिला दिवस के दिन हर महिला के खाते में 2500 रुपये देने का वादा किया था.


आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर महिलाओं को मिलने वाली राशि पर सवाल पूछा. 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा- “दिल्ली चुनाव में मोदी जी ने वादा किया था- महिला दिवस पर दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये आएंगे. कहा था- ये 'मोदी की गारंटी है'."


"आज 8 मार्च है. न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ़ 4 सदस्यीय कमिटी मिली. यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया. क्या यही थी मोदी जी की गारंटी?”


अब दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बयान दिया है.


उन्होंने कहा कि आतिशी के बयान में उनकी हताशा और निराशा ज़्यादा दिखती है. वो ख़ुद संवैधानिक पद पर रही हैं. उनको कुछ क़ानून प्रक्रिया मालूम होनी चाहिए.किसी भी स्कीम को लागू करने के लिए उसकी योजना बनानी पड़ती है. बजट पास करना पड़ता है. कैबिनेट की सहमति चाहिए. वो काम हमने कर दिया कल. 5100 करोड़ रुपये इसके लिए आवंटित कर दिए.”


सचदेवा ने कहा कि जितने गड्ढे आतिशी मार्लेना छोड़कर गई हैं, अरविंद केजरीवाल छोड़कर गए हैं, उनको भरने में समय तो लगेगा. हमारी प्रतिबद्धता है कि हम हर वादा पूरा करेंगे. उस दिशा में हमने कदम बढ़ा दिया.


उन्होंने कहा कि बहनों को महिला समृद्धि योजना में 2500 रुपये महीने प्रारंभ होंगे. उसके साथ-साथ दिल्ली का विकास भी करना है. सीवेज की समस्या है, सड़कों की समस्या है, सफ़ाई की समस्या है, उसको भी ठीक करना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP