रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

NMDC छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को शिक्षित करेगा

C

CG Khabar

26 जून 2025, 06:52 AM 3 मिनट में पढ़ें 22

छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को शिक्षित करेगा
छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को शिक्षित करेगा

नई दिल्ली । डेस्क: NMDC ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं को शिक्षित करने के लिये घोषणा की है. NMDC ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी युवाओं के लिये पूर्ण प्रायोजित शिक्षा कार्यक्रमों के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं.


भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी लिमिटेड ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल 'बालिका शिक्षा योजना' के लिये आवेदन आमंत्रित किया है. एनएमडीसी लिमिटेड अपोलो विश्वविद्यालय, चित्तूर के साथ साझेदारी में एक परिवर्तनकारी 'चिकित्सा प्रौद्योगिकी कार्यक्रम' का शुभारंभ करके समावेशी विकास और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है.

विज्ञापन


इसका उद्देश्य आदिवासी युवाओं के लिए अवसरों की कमी को पूरा करना है.


1. बालिका शिक्षा योजना- आदिवासी बालिकाओं (एसटी) के लिये


इस प्रमुख पहल के तहत, एनएमडीसी बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, बीजापुर और नारायणपुर की युवा आदिवासी बालिकाओं को अपोलो स्कूल ऑफ नर्सिंग, यशोदा स्कूल ऑफ नर्सिंग और केआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हैदराबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बीएससी (नर्सिंग 4 वर्ष) और जीएनएम (3 वर्ष) पाठ्यक्रम करने के लिए 100% निःशुल्क नर्सिंग शिक्षा प्रदान कर रहा है. 


पाठ्यक्रम में कुल 200 सीटें हैं, जिनमें बीएससी नर्सिंग के लिये 110 सीटें और जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) के लिए 90 सीटें शामिल हैं. कार्यक्रम में ट्यूशन, छात्रावास और शैक्षणिक लागत सहित सभी शैक्षिक व्यय को प्रति छात्र ₹12 से ₹15 लाख के निवेश के साथ कवर किया जायेगा.


आवेदक के परिवार की आय प्रति वर्ष ₹72,000 से अधिक नहीं होनी चाहिये. आवेदन विंडो 28 जून 2025 को बंद हो जायेगी।


2. चिकित्सा प्रौद्योगिकी कार्यक्रम- वंचित बालक और बालिकाओं के लिये


एनएमडीसी दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों के पात्र अनुसूचित जनजाति (एसटी) छात्रों के लिये अपोलो विश्वविद्यालय, चित्तूर के साथ साझेदारी में, पूर्णतः प्रायोजित संबद्ध स्वास्थ्य देखभाल शिक्षा प्रदान कर रहा है.


प्रति छात्र लगभग ₹12 से ₹15 लाख के निवेश के साथ पूरी तरह से प्रायोजित इस पहल का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को आजीविका के लिए पेशेवर कौशल से युक्त करना है. कार्यक्रम आकांक्षा छात्रों के लिए 90 सीटें प्रदान करेगा. जिसमें से 60% बालिकाओं के लिये और 40% बालकों के लिये आरक्षित रहेगा. इन विशेष बीएससी कार्यक्रमों में शामिल हैं- आपातकालीन चिकित्सा प्रौद्योगिकी, चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी, एनेस्थिसियोलॉजी और ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन, इमेजिंग प्रौद्योगिकी, चिकित्सक सहायक और रीनल डायलिसिस प्रौद्योगिकी।


इसके लिए आवेदन 30 जून 2025 तक खुले हैं. एनएमडीसी ने 60 से अधिक वर्षों से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति दी है, जहां इसके दो प्रमुख खनन परिसर संचालित होते हैं. इन नई शिक्षा पहलों क्षेत्र के आदिवासी युवाओं के लिए नए रास्ते खुलते हैं.


पात्रता मानदंड और आवेदन पत्र एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट: https://www.nmdc.co.in/career  पर देखे जा सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

14 मिनट पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

25 मिनट पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

44 मिनट पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP