बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

नेहल मोदी अमरीका में गिरफ्तार

C

CG Khabar

05 जुल. 2025, 03:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

नेहल मोदी
नेहल मोदी

नई दिल्ली । डेस्क: भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमरीका में गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है. 


अधिकारियों के अनुसार, नेहल पर मैनहट्टन की एक प्रमुख हीरा कंपनी से 2.6 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के हीरे धोखाधड़ी से हासिल करने का आरोप है.

विज्ञापन


शुक्रवार को हुई इस गिरफ्तारी की खबर न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी. यह मामला पांच साल पुराना है, जब नेहल पर धोखाधड़ी के आरोप लगे थे. 


सूत्रों के मुताबिक, नेहल ने दावा किया था कि वह कॉस्टको के लिये एक सौदे के तहत हीरे खरीद रहे हैं, लेकिन यह सौदा कभी पूरा नहीं हुआ. इसके बजाय, नेहल ने भुगतान की शर्तों का पालन नहीं किया और हीरों को बेचकर निजी लाभ कमाया.


अमरीकी अभियोजन पक्ष के अनुसार, नेहल के खिलाफ दो मुख्य आरोप हैं: धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के लिये प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 की धारा 3 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 201 के तहत कार्रवाई की जा रही है.


सीबीआई और ईडी ने एलएलडी डायमंड्स यूएसए से जुड़े 2.6 मिलियन डॉलर के इस धोखाधड़ी मामले में नेहल की जांच की थी और प्रत्यर्पण के लिये अनुरोध किया था. 4 जुलाई को अमरीका में उनकी गिरफ्तारी इस मामले में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

2 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

7 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

8 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

8 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

9 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP